Sun, 22 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

नगर निगम कर्मचारियों का डीए बकाया और न्यूनतम वेतन लागू करने में देरी अन्यायपूर्ण: रविश राज 

कर्मचारियों के आर्थिक अधिकारों और सुविधाओं को लेकर सरकार की चुप्पी चिंताजनक

जालंधर,आज तिथि 21 नवंबर (सोनू) :: कांग्रेस नेता एवं पंजाब ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर रविश राज शर्मा ने नगर निगम कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों का समर्थन करते हुए पंजाब सरकार से इन्हें तत्काल पूरा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) का बकाया न मिलना और न्यूनतम वेतन को प्रभावी ढंग से लागू न करना उनके साथ अन्याय है। सरकार को कर्मचारियों की आर्थिक परेशानियों को समझते हुए बिना किसी देरी के ठोस कदम उठाने चाहिए।

रविश राज शर्मा ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था, सीवरेज, पानी की सप्लाई, सड़कों और अन्य बुनियादी नागरिक सुविधाओं को सुचारू रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गर्मी, सर्दी और बरसात की परवाह किए बिना ये कर्मचारी शहरवासियों की सेवा करते हैं, लेकिन जब उनके अपने अधिकारों और आर्थिक सुरक्षा की बात आती है तो सरकार की ओर से अपेक्षित गंभीरता दिखाई नहीं देती।

उन्होंने कहा कि डीए का बकाया जारी करना, न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करना और कर्मचारियों को समय पर वेतन व अन्य वित्तीय लाभ देना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। कर्मचारियों को अपनी जायज मांगों के लिए बार-बार आवाज उठाने और संघर्ष करने की नौबत नहीं आनी चाहिए। सरकार को कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना चाहिए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 300067

Share this Post