Sun, 22 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

25 दिन में भारत में होंगी 50 लाख से ज्यादा शादियां, लोग इतने लाख-करोड़ करेंगे खर्च

देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच होने वाले शादी-ब्याह के सीजन में करीब 52 लाख शादियां होने का अनुमान है, जिससे पूरे देश में लगभग 7.5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद जताई गई है। व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने यह अनुमान जारी करते हुए कहा है कि इस दौरान शादी से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिल सकती है।

25 दिनों में हर दिन दो लाख से अधिक शादियों का अनुमान
अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) के अनुसार, 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले 25 दिनों के इस सीजन में प्रतिदिन औसतन दो लाख से ज्यादा शादियां होने की संभावना है। इसके चलते देशभर के बाजारों में चहल-पहल बढ़ने की उम्मीद है और कारोबारी अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। इस सीजन से खुदरा व्यापार, विनिर्माण, आतिथ्य, परिवहन, खाद्य सामग्री, आभूषण सहित कई क्षेत्रों में मांग बढ़ने के आसार हैं।

ज्वेलरी और कपड़ों पर सबसे अधिक खर्च होने की संभावना
कैट के अनुमान के मुताबिक, इस वेडिंग सीजन में ज्वेलरी और कीमती धातुओं का कारोबार लगभग 1.2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। वहीं, कपड़ों और परिधानों का व्यापार करीब 90,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। इसके अलावा उपहार व शादी से जुड़ी सामग्री और किराना व खाद्य आपूर्ति में प्रत्येक का कारोबार 37,500-37,500 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद जताई गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स, सूखे मेवे व मिठाइयां तथा फर्नीचर और घरेलू सामान के क्षेत्र में प्रत्येक से 30,000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।

खान-पान, होटल और सजावट के क्षेत्र में भी बड़ा व्यापार
शादियों में खान-पान पर करीब 75,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है, जबकि विवाह स्थल, बैंक्वेट हॉल और होटल का कारोबार लगभग 60,000 करोड़ रुपये रह सकता है। इसके साथ ही इवेंट मैनेजमेंट व वेडिंग प्लानिंग सेवाओं तथा फूलों व साज-सज्जा के क्षेत्र में प्रत्येक से 37,500 करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है। कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि शादी के इस सीजन से देश की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 300067

Share this Post