Sun, 22 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

दादी के अंतिम संस्कार के बाद अमृतपाल की असम वापसी, साढ़े 3 साल से डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं सांसद

पंजाब के खडूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का 13 दिन के इंतजार के बाद शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। अमृतपाल सिंह भी तीन घंटे की कस्टडी पैरोल पर अपने पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा पहुंचे और दादी की अंतिम विदाई में शामिल हुए। अंतिम संस्कार के बाद अब उन्हें वापस असम की डिब्रूगढ़ जेल ले जाया जा रहा है।

असम जेल से दिल्ली और फिर अमृतसर लाए गए अमृतपाल
अमृतपाल सिंह को दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पंजाब लाने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हुई थी। उन्हें पहले असम की डिब्रूगढ़ जेल से दिल्ली लाया गया, जहां रात के समय एक सेफ हाउस में रखा गया। इसके बाद शनिवार सुबह नियमित फ्लाइट से उन्हें अमृतसर पहुंचाया गया। यहां से पंजाब पुलिस उन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ी में कड़ी सुरक्षा के बीच उनके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा लेकर पहुंची।

परिवार के साथ बिताया करीब एक घंटा, अंतिम यात्रा में भी हुए शामिल
अदालत से अमृतपाल सिंह को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कुल तीन घंटे की कस्टडी पैरोल मिली थी। गांव पहुंचने के बाद उन्होंने करीब एक घंटे तक परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताया। इसके बाद वह दादी चरण कौर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान अमृतपाल सिंह ट्रॉली पर सवार होकर अंतिम यात्रा में पहुंचे। अंतिम संस्कार स्थल पर मौजूद समर्थकों ने उन पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

साढ़े 3 साल से डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं अमृतपाल
बता दें कि अमृतपाल सिंह पिछले करीब साढ़े तीन साल से असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। अमृतसर के अजनाला पुलिस थाने पर हुए हमले के मामले में गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया था। इसके बाद उन्हें पंजाब से असम की जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मिली सीमित अवधि की कस्टडी पैरोल खत्म होने के बाद अब पंजाब पुलिस उन्हें वापस डिब्रूगढ़ जेल लेकर जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 300067

Share this Post