Sun, 22 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

चलती ट्रेन में दो परिवारों के बीच मारपीट, GRP के 2 जवानों से हाथापाई; 6 पर FIR

बिहार के दरभंगा से अमृतसर की ओर जा रही जननायक एक्सप्रेस में सीट को लेकर दो परिवारों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और हंगामे में तब्दील हो गया। झगड़ा शांत कराने पहुंचे जीआरपी के दो सिपाहियों के साथ एक महिला, उसकी तीन बेटियों और दो युवकों ने हाथापाई की तथा इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी। इस मामले में जीआरपी नजीबाबाद में चार महिलाओं समेत छह लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज कर ली गई है, जबकि महिला पक्ष ने भी पुलिसकर्मियों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।

सीट मांगने से शुरू हुई कहासुनी, बीच-बचाव में सिपाहियों से भिड़े
जानकारी के अनुसार, जननायक एक्सप्रेस बुधवार शाम करीब 6:30 बजे मुरादाबाद स्टेशन से नजीबाबाद के लिए रवाना हुई थी। सफर के दौरान ट्रेन में सीट पर लेटी बिहार निवासी एक महिला से दूसरे परिवार की महिला ने बैठने के लिए सीट मांगी, जिस पर दोनों परिवारों के बीच बहस शुरू हो गई। स्थिति संभालने के लिए एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात जीआरपी मुरादाबाद के सिपाही ललित सागर और अजय कुमार मौके पर पहुंचे और गोद में बच्चा लिए खड़ी महिला को सीट देने को कहा। आरोप है कि इसी बात पर महिला ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी और अपनी बेटियों व दो युवकों के साथ मिलकर सिपाहियों से हाथापाई कर बैठी, जिससे चलती ट्रेन में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

चार घंटे देरी से पहुंची ट्रेन, अफसरों ने की पूछताछ
मुरादाबाद कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद नजीबाबाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने करीब चार घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची ट्रेन से मारपीट में शामिल दो युवकों को पकड़ लिया। महिला और उसकी बेटियों ने भी पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया, हालांकि उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ कमांडेंट ऋषि कुमार शुक्ला और मुरादाबाद जीआरपी इंस्पेक्टर कमल किशोर देर रात नजीबाबाद पहुंचे तथा आरपीएफ प्रभारी विपिन कुमार की मौजूदगी में दोनों सिपाहियों और बिहार के परिवार से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, दो युवक मुरादाबाद ले जाए गए
जीआरपी सिपाही ललित सागर और अजय कुमार की तहरीर के आधार पर बेतिया (बिहार) निवासी रूबी देवी, उसकी बेटियों लक्ष्मी, सुनीता और खुशी के अलावा समस्तीपुर निवासी पिक्कू कुमार तथा दरभंगा के बहड़ी निवासी चंदन ठाकुर के खिलाफ मारपीट और वर्दी फाड़ने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई के तहत पुलिस दोनों आरोपी युवकों को अपने साथ मुरादाबाद ले गई, जबकि महिला और उसकी बेटियां दूसरी ट्रेन से रवाना हो गईं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 300067

Share this Post