*ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ 'ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਉਣਾ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਿੱਧੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਹੈ - ਡਾ. ਕਰਨ ਸੋਨੀ*
मणिपुर के चंदेल जिले में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 600 से अधिक लोगों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी INS के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती मरीजों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बीते दो-तीन दिनों में सामने आए मामले
स्थानीय लोगों के अनुसार, जहरीली शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने के मामले पिछले दो से तीन दिनों में सामने आए हैं। पीड़ितों के परिजनों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि शराब पीने के तुरंत बाद लोगों की हालत खराब होने लगी, हालांकि उन्हें इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं थी कि यह शराब कहां से लाई गई थी।
शराब में मेथनॉल मिलाए जाने की आशंका, 10 गिरफ्तार
पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रभावित लोगों ने यह शराब मणिपुर के काकचिंग जिले के सुगनू इलाके से खरीदी थी। अधिकारियों को आशंका है कि शराब में जहरीला मेथनॉल मिलाया गया था। इस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक करीब 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
दूसरे इलाकों से सप्लाई होने का अंदेशा
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चंदेल जिले के भीतर स्थानीय स्तर पर शराब तैयार किए जाने की कोई सूचना नहीं मिली है। ऐसे में माना जा रहा है कि दूसरे इलाकों से शराब लाकर यहां बेची गई। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायरों की तलाश में जुटी है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।


Comments
No comments yet.