Mon, 23 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

खाटू श्याम के दर्शन करके खुशी-खुशी लौट रहा था परिवार, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि उजड़ गए 9 घर

राजस्थान के कोटा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के बाद महाराष्ट्र लौट रहे श्रद्धालुओं की क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी में सवार कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। वे सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन करने के बाद महाराष्ट्र वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर नाता थाना क्षेत्र के शंभूपुरा गांव के पास उनकी क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 301970

Share this Post