Mon, 23 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बड़ा नाव हादसा, अंतिम संस्कार में जा रहे 24 लोगों की मौत

दक्षिणी नाइजीरिया में एक बड़ा नाव हादसा सामने आया है। यहां यात्रियों से भरी नाव पलटने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे के समय नाव में सवार लोग एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। दुर्घटना शुक्रवार को देश के दक्षिण-दक्षिण क्षेत्र के बायेल्सा राज्य में हुई। हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

तकनीकी खराबी के कारण पलटी नाव

नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता मांजो इजेकी ने बताया कि नाव अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान शुक्रवार को वह दुर्घटनाग्रस्त होकर पानी में डूब गई।

पुलिस प्रवक्ता मूसा मोहम्मद के मुताबिक, हादसे में 24 लोगों को बचा लिया गया है। अधिकारियों ने नाव में सवार कुल यात्रियों की संख्या और लापता लोगों के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी है। प्रारंभिक जांच में नाव में तकनीकी खराबी आने की बात सामने आई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 301970

Share this Post