Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*जालंधर भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन कर नीतीश कुमार के खिलाफ़ शिकायत कर कड़ी कार्यवाही की मांग उठाई*

*जालंधर भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन कर नीतीश कुमार के खिलाफ़ शिकायत कर कड़ी कार्यवाही की मांग उठाई*

*नीतीश की महिलाओं के लिए घृणित अपमानजनक शब्दावली पर आप कांग्रस  की चुपी ने इंडिया गठबंधन की घटिया मानसिकता जगजाहिर की --मीनू शर्मा*

*नीतीश पर कड़ी कार्रवाई करे प्रशांसन नहीं तो महिलाएं सड़क पर उतरकर निकलेगी इंडिया गठबंधन का जुलूस-- राजेश कपूर*


जलांधर(  )भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा के दिशा निर्देशों पर जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू शर्मा की अध्यक्षता में पार्टी की महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा इंडिया एलाइंस के नेता एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ महिलाओं के लिए विधनसभा में बोली गई अभद्र असहनीय भाषा के विरोध में एडीसीपी जगमोहन सिंह को सख्त कार्यवाही करने के लिए अपनी शिकायत दर्ज करवाई।इस अवसर पर विशेष रूप से  जिला महामंत्री व मोर्चा प्रभारी राजेश कपूर,प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शैली खन्ना, प्रदेश कार्यकारनी सदस्य रानी सरीन,प्रदेश मानवधिकार सैल की सह संयोजक आरती राजपूत उपस्थित हुए।इस अवसर पर महिलाओं में नीतीश कुमार के खिलाफ रोष और गुस्सा बहुत ज़्यादा था।इस अवसर पर मीनू शर्मा ने महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तीखी आलोचना की।उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार विधानसभा में की गई अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा करती हूं ।उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दिया गया बयान न केवल महिलाओं के लिए घृणित और अपमानजनक है बल्कि यह उनकी घटिया मानसिकता को भी दर्शाता है।उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में नीतीश कुमार यह बात पूरी तरह भूल गए हैं कि वह भी एक महिला से पैदा हुए हैं और उनके घर में बहन-बेटियां भी होंगी,क्या ऐसे बयान के बाद उन्हें गंभीरता से उनका सामना करना चाहिए।उन्होंने नीतीश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि ऐसा दुराचारी व्यक्ति राज्य चलाने के लिए पूरी तरह से अयोग्य है और उन्हें तुरंत बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।उन्होंने कहा कि अगर इन पर कड़ी करवाई न की गई तो महिला मोर्चा सड़कों पर उतरेगा जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।राजेश कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री का पद एक बहुत ही महत्वपूर्ण और समझदार पद है और इसे धारण करने वाले व्यक्ति को अपना आचरण उच्च स्तर का रखना होता है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का कर्तव्य है कि वह समावेशी बनें और समाज के हर वर्ग को अपने साथ लेकर आगे बढ़ें,ऐसा करने के बजाय यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री स्वयं विधानसभा में प्रतिक्रियावादी और झूठे बयान दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पर प्रशासन को कड़ी कार्यवाही संज्ञान में लानी पड़ेगी नहीं तो पूरे भारत की महिलाएं सड़कों पर उतर कर इस इंडिया एलाइंस गठबंधन का जुलूस निकालेगी।इस अवसर पर जिला सचिव अनु शर्मा और मीनू शर्मा,सुखबीर चट्ठा,रानी सरीन,
नरिंदर कौर, सीमा रानी,उर्मिला कपूर,रजनी भगत, रमेश माइकल,जिला आई टी अध्यक्ष दीपाली बागड़िया,अनीता कपूर,चंदर कांता शर्मा,बॉबी शर्मा, प्रेम लता, रेखा, लवलीन शर्मा, शशि कपूर, नीलम सोढ़ी, मधु बाला, ब्रिज बाला, विजय रानी,रानी शर्मा, सुमन सोंड,
नीलम सोढ़ी, कुलविंदर, अंजू रानी, कृष्णा, सुनीति, कमलेश, अनामिका, परवीन बंसल, नीरू शर्मा ,मधु, विजय रानी, गुरजीत कौर, सुनीता खन्ना,शम्मी, नीलम हांडा, किरण बाहरी, अंजू डेविड, लक्ष्मी,अनु गुप्ता, सरोज बजाज,शैली,दिनेश घुंघरू आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221415

Share this Post