Sat, 19 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

“बयानबाजी बंद करो वरना…” कांग्रेसी नेता को धमकी, बंबीहा गैंग का नाम लेकर फोन

पंजाब की मानसा विधानसभा सीट पर जारी सियासी सरगर्मियों के बीच एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बेहद करीबी और मानसा से पार्टी टिकट के दावेदार गुरप्रीत सिंह विक्की को एक धमकी भरी फोन कॉल मिली है। आरोप है कि यह धमकी कथित तौर पर कुख्यात बंबीहा गैंग से जुड़े गैंगस्टर सिकंदर सिंह द्वारा दी गई है, जिसके बाद इलाके की राजनीति में भारी हड़कंप मच गया है।

बलकौर सिंह के खिलाफ बयानबाजी बंद करने का हुक्म
जानकारी के अनुसार, इस धमकी भरी कॉल में कांग्रेसी नेता गुरप्रीत सिंह विक्की को दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के खिलाफ किसी भी तरह की बयानबाजी न करने की हिदायत दी गई है। फोन करने वाले व्यक्ति ने साफ तौर पर कहा कि अगर बलकौर सिंह के खिलाफ जुबान खोली या कोई बयानबाजी जारी रखी, तो इसके बेहद गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

'ना वड़िंग को जानते हैं ना तुझे, सीधे सिर में मारेंगे गोली'
इस कथित ऑडियो/कॉल में गैंगस्टर की ओर से सख्त लहजे में कहा कि वे न तो राजा वड़िंग को जानते हैं और न ही किसी और को, इसलिए किसी गलतफहमी में न रहें। धमकी देने वाले ने कहा कि यदि आदेश नहीं माना गया तो सीधे सिर में गोलियां मारी जाएंगी। इस तरह के सीधे अल्टीमेटम के बाद पीड़ित नेता और उनके परिवार में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की जांच, खंगाली जा रही कॉल डिटेल
घटना के सामने आते ही मानसा की स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस नंबर से यह कॉल आई थी, उसके स्रोत (सोर्स) का पता लगाया जा रहा है। साइबर सेल की मदद से कॉल की सत्यता और लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221098

Share this Post