जालंधर में बच्चा गायब, पुलिस ने लगा दिए नाके… फिर अचानक सामने आया पूरा मामला!
जालंधर के गुलाब देवी रोड इलाके में बच्चे के कथित किडनैप होने की सूचना से मचे हड़कंप के बाद अब मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्चा किडनैप नहीं हुआ था, बल्कि उसका मामा अपने दोस्तों के साथ उसे मोटरसाइकिल पर लेकर गया था। बाद में बच्चे के अपहरण की अफवाह फैल गई। बच्चा अब सही-सलामत अपने घर पहुंच चुका है।
किडनैपिंग की सूचना मिलते ही पुलिस हुई अलर्ट
बच्चे के गायब होने की सूचना मिलते ही जालंधर पुलिस कमिश्नरेट हरकत में आ गया था। सभी चेक पोस्ट और नाकों को अलर्ट किया गया और इलाके में पुलिस की चेकिंग बढ़ा दी गई। गश्ती टीमों को भी संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए थे।
पुलिस की ओर से वायरलेस के जरिए संबंधित कर्मचारियों को सूचना देकर कहा गया था कि मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध युवकों को देखते ही उन्हें रोककर पूछताछ की जाए और थाना डिवीजन नंबर-1 के SHO को इसकी जानकारी दी जाए।
मामा दोस्तों के साथ बच्चे को लेकर गया था
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने मामा के साथ मोटरसाइकिल पर गया था। बताया जा रहा है कि मामा के साथ उसके कुछ दोस्त भी मौजूद थे। इसी दौरान किसी तरह बच्चे के किडनैप होने की सूचना इलाके में फैल गई, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया।
हालांकि, बाद में बच्चा सुरक्षित अपने घर पहुंच गया। इससे किडनैपिंग की आशंका पर फिलहाल विराम लग गया है।
पुलिस को नहीं मिली कोई आधिकारिक शिकायत
मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक बच्चे के परिजनों या किसी अन्य व्यक्ति की ओर से अपहरण संबंधी कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर टीम तैनात रखी और घटनाक्रम के हर पहलू की जांच की।
एडीसीपी-1 ने भी स्पष्ट किया कि पुलिस के पास बच्चे के अपहरण को लेकर फिलहाल कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर बच्चे के किडनैप होने की सूचना कैसे फैली और इसके पीछे वास्तविक घटनाक्रम क्या था।
बच्चा सुरक्षित मिलने के बाद साफ हुई तस्वीर
बच्चे के सुरक्षित घर पहुंचने के बाद पुलिस को भी राहत मिली है। शुरुआती तौर पर जिस घटना को किडनैपिंग समझा जा रहा था, वह फिलहाल अफवाह या गलतफहमी का मामला सामने आ रही है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।





Comments
No comments yet.