Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

गुरदासपुर में कांग्रेसी सरपंच के भाई की गोलियां मारकर हत्या, स्विफ्ट सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

गुरदासपुर में स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने कांग्रेसी सरपंच के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब युवक बाइक पर धार्मिक समागम से माथा टेककर अपने घर लौट रहा था। हमलावरों ने उसे रास्ते में घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में युवक के सिर-चेहरे, छाती और पेट में गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई।

तीन महीने पहले भी हुई थी फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, मृतक पर करीब तीन महीने पहले भी हमला हुआ था। उस दौरान हमलावरों ने उस पर फायरिंग की थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गया था। अब एक बार फिर उसे निशाना बनाया गया और इस बार उसकी जान चली गई। मृतक की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी।

आकाश गैंग ने ली जिम्मेदारी

हत्या की इस वारदात को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। वारदात के बाद आकाश गैंग की ओर से सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेने को लेकर एक पोस्ट किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस की जांच में इस दावे की पुष्टि होना अभी बाकी है।

पुलिस बोली- दोनों पक्षों पर दर्ज हैं मामले

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मृतक के खिलाफ भी 27 मामले दर्ज होने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे आपसी रंजिश का मामला मानकर भी जांच कर रही है।

आरोपियों की पहचान का पुलिस का दावा

पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221415

Share this Post