Fri, 20 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर नगर निगम में कर्मचारियों का प्रदर्शन, दी आंदोलन की चेतावनी

जालंधर नगर निगम यूनियन के एक धड़े ने भर्ती, पदोन्नति और स्टाफिंग से जुड़ी 15 प्रमुख मांगों को लेकर आज निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय परिसर में एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। इसके साथ ही कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के आगामी जालंधर दौरे के दौरान उनकी कोठी का घेराव करने का भी ऐलान किया है।

नए गांवों में स्टाफ की कमी और प्रशासनिक सुधार की मांग
विरोध प्रदर्शन के दौरान यूनियन नेताओं ने निगम सीमा में शामिल किए गए नए गांवों में सुपरवाइजरों व सफाई कर्मचारियों की भारी कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा, वरियाणा डंप पर सुपरवाइजर तैनात न होने पर भी नाराजगी जताई गई। प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यूनियन ने मांग रखी कि एक ही वार्ड में दो सैनिटरी सुपरवाइजर तैनात न किए जाएं और जिन कर्मचारियों के पास करंट ड्यूटी चार्ज (सी.डी.सी.) हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। यूनियन ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य शाखा में वेतन तैयार करने के लिए स्थायी बिल क्लर्क नियुक्त किए जाएं और क्लर्क के तबादले की स्थिति में संबंधित कर्मचारी को उसका सर्विस रिकॉर्ड उपलब्ध करवाया जाए।

1196 पदों पर पक्की भर्ती और प्रमोशन पर जोर
यूनियन पदाधिकारियों ने लंबे समय से लंबित 1196 पदों पर पक्की भर्ती की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है। साथ ही, दर्जा-3 और दर्जा-4 के कर्मचारियों को इनसोर्स (कॉन्ट्रैक्ट) करने की प्रक्रिया को भी तुरंत पूरा करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने मांग रखी कि टाइप टेस्ट पास कर चुके सेवादार कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जाए और डिप्यूटेड ड्राइवरों को भी प्रमोट किया जाए। इसके अतिरिक्त, निगम की सरकारी मशीनरी के संचालन के लिए स्पष्ट नियम तय करने और सभी मशीनें केवल पक्के ड्राइवरों को ही आवंटित करने की मांग उठाई गई है। यूनियन ने दो टूक कहा कि हड़ताल से होने वाली असुविधा की पूरी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 296078

Share this Post