Fri, 20 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमेरिका में छोटे भाई की गोली लगने से मौत, पुलिस ने बड़े भाई को ही कर लिया अऱेस्ट

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले 24 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद इब्राहिम अहमद के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने इब्राहिम के 27 वर्षीय बड़े भाई मोहम्मद बशीर अहमद को गिरफ्तार किया है। दोनों भाई हैदराबाद के निवासी थे और अमेरिका में रह रहे थे।

कार के अंदर पीठ में लगी थी गोली
नासाउ काउंटी पुलिस के अनुसार, यह घटना 14 नवंबर की रात करीब 12:01 बजे न्यूयॉर्क के हिक्सविले स्थित 459 साउथ ब्रॉडवे के पास हुई। 911 पर सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो एक कार के अंदर इब्राहिम गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसकी पीठ में गोली लगी थी। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बड़े भाई पर गंभीर आरोप, अदालत में खुद को बताया निर्दोष
पुलिस जांचकर्ताओं के मुताबिक, घटना के वक्त दोनों भाई कार में थे और इसी दौरान बशीर की पिस्टल से कथित तौर पर अचानक गोली चल गई। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किन हालात में गोली चली। पुलिस ने बशीर के खिलाफ सेकंड डिग्री मैन्स्लॉटर (गैर इरादतन हत्या) और सेकंड डिग्री में अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप दर्ज किए हैं। अदालत में पेशी के दौरान आरोपी बशीर ने खुद को निर्दोष बताया, जिसके बाद उसे हिरासत में भेज दिया गया।

माता-पिता को अमेरिका बुलाने के लिए शुरू हुआ फंडरेजर
जानकारी के मुताबिक, इब्राहिम लॉन्ग आइलैंड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। इस दर्दनाक हादसे के बाद रिश्तेदारों ने एक ऑनलाइन फंडरेजर शुरू किया है, ताकि इब्राहिम के माता-पिता मोहम्मद जहांगीर साहेब और अरजुमन नजीर हैदराबाद से अमेरिका जाकर अपने बेटे के अंतिम संस्कार और अंतिम समय की प्रक्रियाओं में शामिल हो सकें।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 296097

Share this Post