Fri, 20 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

PCS परीक्षा में धांधली के आरोपों पर हाईकोर्ट सख्त, सुनाया बड़ा फैसला

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (PPSC) की PCS मेन्स परीक्षा के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अदालत ने आगामी 16 दिसंबर तक इंटरव्यू की प्रक्रिया को भी रोकने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने इस मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए PPSC से पूरी परीक्षा का रिकॉर्ड तलब किया है।

धांधली और क्रमवार सिलेक्शन के आरोपों पर सुनवाई
यह आदेश उन उम्मीदवारों की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया गया है, जिन्होंने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता और धांधली का आरोप लगाया है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि एक ही परीक्षा केंद्र और लगातार क्रमवार (सीक्वेंसवाइज) तरीके से उम्मीदवारों का चयन होना सामान्य प्रक्रिया में संभव नहीं है, जिससे चयन की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

स्वतंत्र जांच और CCTV फुटेज सुरक्षित रखने की मांग
याचिका दायर करने वाले अभ्यर्थियों ने पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) या किसी अन्य स्वतंत्र जांच एजेंसी से कराने की मांग की है। इसके अलावा उम्मीदवारों ने परीक्षा केंद्रों की CCTV फुटेज सुरक्षित रखने, चयनित अभ्यर्थियों के अंक सार्वजनिक करने और परीक्षकों की योग्यता का ब्योरा सामने लाने की भी अपील की है। फिलहाल अदालत ने परिणाम और इंटरव्यू पर रोक लगाते हुए आयोग से रिकॉर्ड पेश करने को कहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 296078

Share this Post