Fri, 20 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब BJP में हलचल तेज, कई नेताओं ने समर्थकों सहित थामा कमल

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपना सियासी कुनबा बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में 19 नवंबर को पार्टी में कई नेताओं और उनके समर्थकों ने शामिल होकर राजनीतिक हलचल तेज कर दी। मोगा से नवदीप सिंह संघा, लुधियाना से सुरिंदर पाल चौहान और संगरूर के लहरागगा से हार्दिक नयन ने अपने साथियों सहित भाजपा का दामन थाम लिया।

केवल ढिल्लों और नायब सैनी ने करवाया पार्टी में शामिल
भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष केवल ढिल्लों और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वागत किया। इस दौरान नेताओं और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। चुनाव से पहले अलग-अलग जिलों के नेताओं का भाजपा में शामिल होना पंजाब की राजनीति में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है।

पंजाब को नशा मुक्त बनाने का किया दावा
इस मौके पर भाजपा की ओर से पंजाब के मौजूदा हालात और नशे के मुद्दे को लेकर भी बात रखी गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि यदि पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है तो राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने नशे को पंजाब के सामने बड़ी चुनौती बताते हुए इसे खत्म करने का दावा किया।

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का कुनबा बढ़ाने पर जोर
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा में मोगा, लुधियाना और संगरूर से नेताओं की एंट्री को इसी चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि इन नेताओं के पार्टी में शामिल होने से भाजपा को संबंधित क्षेत्रों में कितना राजनीतिक फायदा मिलता है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 296078

Share this Post