14 नवंबर को इन्द्रा पार्क में होगा मां भगवती का जागरण, पार्षद बलराज ठाकुर करेंगे ज्योति प्रज्वलित
जालंधर नौजवान सभा इन्द्रा पार्क की ओर से हर साल की तरह इस बार भी 29वां वार्षिक मां भगवती जागरण श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 14 नवंबर 2026 (शनिवार) को इन्द्रा पार्क, जालंधर में होगा। जागरण को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
रात 9 बजे होगा ज्योति प्रज्वलन
आयोजकों के अनुसार, जागरण के दौरान मां भगवती की पावन ज्योति ज्वाला जी से लाई जाएगी। ज्योति प्रज्वलन की रस्म रात 9 बजे कौंसलर श्री बलराज ठाकुर द्वारा निभाई जाएगी। इसके बाद रात 9:30 बजे मां भगवती का जागरण शुरू होगा।
प्रसिद्ध भजन मंडलियां करेंगी मां का गुणगान
जागरण में महंत जतिंदर शर्मा एंड पार्टी और किशोर शर्मा एंड पार्टी (होशियारपुर) मां भगवती का गुणगान करेंगी। इस दौरान श्रद्धालु भजनों के माध्यम से मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
नौजवान सभा इन्द्रा पार्क के प्रधान आशीष चोपड़ा, सेक्रेटरी नीरज शर्मा और कौंसलर पवन कुमार ने समस्त इलाकावासियों से परिवार सहित जागरण में पहुंचने की अपील की है।


Comments
No comments yet.