Sat, 14 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा सर्वर डाउन : दफ्तरों से लेकर अस्पताल और स्कूल तक प्रभावित, ठप हुआ ऑनलाइन कामकाज

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की कई अहम ऑनलाइन सेवाएं करीब 12 घंटे तक पूरी तरह ठप रहीं। इस बड़ी तकनीकी खराबी के चलते ईमेल भेजने, ऑनलाइन मीटिंग करने और क्लाउड पर फाइलें सेव करने जैसे रोजमर्रा के जरूरी काम थम गए। डाउनडिटेक्टर (Downdetector) वेबसाइट के मुताबिक, अकेले माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक न चल पाने को लेकर 1.40 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। इस तकनीकी संकट का असर केवल कॉर्पोरेट दफ्तरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्कूल, अस्पताल और सरकारी कामकाज पर भी इसका भारी असर पड़ा।

कौन-कौन सी सेवाएं हुईं प्रभावित
माइक्रोसॉफ्ट की कई प्रमुख क्लाउड और उत्पादकता सेवाएं दुनिया भर में एकसाथ बंद हो गईं, जिससे कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक: ईमेल भेजने और प्राप्त करने के लिए।

  • माइक्रोसॉफ्ट टीम्स: ऑनलाइन मीटिंग्स और चैट के लिए।

  • शेयरपॉइंट ऑनलाइन: फाइल शेयरिंग और कोलेब्रेशन के लिए।

  • माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट 365: एआई (AI) आधारित असिस्टेंट टूल।

  • माइक्रोसॉफ्ट प्लानर और एक्सचेंज ऑनलाइन: मैनेजमेंट व मेल सर्वर।

  • माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर: साइबर सुरक्षा से जुड़ी सेवाएं।

महज एक घंटे में 74 देशों तक फैला तकनीकी संकट
डाउनडिटेक्टर के आंकड़ों के अनुसार, यह आउटेज भारतीय समयानुसार गुरुवार रात 9:45 बजे शुरू हुआ और यह तकनीकी समस्या कम से कम 8 से 12 घंटे तक लगातार बनी रही। खराबी शुरू होने के महज एक घंटे के भीतर ही इसका दायरा दुनिया के 74 देशों तक फैल गया। गुरुवार रात 11:30 बजे के आसपास दुनियाभर में अकेले आउटलुक से जुड़ी शिकायतों का आंकड़ा 1.40 लाख तक पहुंच गया, जो सामान्य स्तर से करीब 2,000 गुना ज्यादा था।

भारत में भी दिखा बड़ा असर, यूजर्स को हुई भारी परेशानी
भारत की बात करें तो 12 नवंबर की रात करीब 11:42 बजे यहाँ सबसे ज्यादा 2,157 रिपोर्ट्स दर्ज की गईं। इसके अगले दिन यानी शुक्रवार सुबह 9 बजे के आसपास भी करीब 1,960 लोगों ने परेशानी की शिकायत दर्ज कराई। भारतीय यूजर्स को मुख्य रूप से आउटलुक ऐप न खुलने, लॉग-इन करने में दिक्कत और ईमेल के आदान-प्रदान में भारी बाधा का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कुछ यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट टीम्स और कोपायलट चलाने में भी समस्याओं से जूझना पड़ा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 282243

Share this Post