14 नवंबर को इन्द्रा पार्क में होगा मां भगवती का जागरण, पार्षद बलराज ठाकुर करेंगे ज्योति प्रज्वलित
असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद पंजाब के खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद अमृतपाल सिंह को अदालत से बड़ी राहत मिली है। अमृतसर की एक अदालत ने उन्हें अपनी दिवंगत दादी माता चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक दिन की अंतरिम जमानत मंजूर की है। कोर्ट के इस आदेश के बाद अब वे कल यानी शनिवार को पंजाब आएंगे।
8 नवंबर को हुआ था दादी का निधन
जानकारी के मुताबिक, अमृतपाल सिंह की दादी माता चरण कौर का 8 नवंबर को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद परिवार की ओर से अमृतपाल को अंतिम संस्कार और अन्य पारिवारिक व धार्मिक रस्मों में शामिल होने की अनुमति देने की मांग उठाई गई थी। इसी सिलसिले में अमृतपाल के परिवार ने अमृतसर कोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी।
परिवार ने मांगी थी 4 दिन की मोहलत, कोर्ट ने दी एक दिन की मंजूरी
परिवार की तरफ से दायर याचिका में 14 नवंबर से 17 नवंबर तक यानी कुल चार दिनों की अंतरिम जमानत देने का अनुरोध किया गया था। हालांकि, अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद केवल एक दिन की ही अंतरिम जमानत प्रदान की है।
अन्य रिश्तेदारों को भी मिली जमानत
अमृतपाल सिंह के वकील कर्मवीर सिंह ने कोर्ट के इस फैसले की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अदालत ने न केवल अमृतपाल सिंह को, बल्कि जेल में बंद उनके कुछ अन्य रिश्तेदारों को भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत दे दी है।


Comments
No comments yet.