Sat, 14 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बस और कंटेनर की भीषण टक्कर के बाद मची चीख-पुकार, हादसे में 23 लोगों की हुई मौत

असम के प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भीषण हादसे में 23 लोगों की जान जाने की खबर है। मृतकों में ज्यादातर छात्र बताए जा रहे हैं।

बस काटकर निकाले गए शव, बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ वाहन
यह टक्कर इतनी भयानक थी कि मिनी बस के परखच्चे उड़ गए और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कई यात्री वाहन के अंदर ही फंस गए थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने गैस कटर की मदद से बस को काटकर शवों को बाहर निकाला। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बस में कुल कितने लोग सवार थे।

तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे की वजह
SSP स्वप्ननील डेका ने जानकारी दी कि यह मिनी बस बोकाखाट से नगांव की ओर जा रही थी और काफी तेज रफ्तार में थी। शुरुआती जांच से यह संकेत मिले हैं कि ड्राइवर ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया था, जिसके चलते बस सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक से जा टकराई।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को नजदीकी कोहोरा मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, जिन यात्रियों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, उन्हें बेहतर इलाज के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 282243

Share this Post