Sat, 14 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मेरे फैसले से खुश नहीं थे अरविंद केजरीवाल, टिकट कटने पर बोलीं AAP MLA अनमोल गगन मान

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए टिकट न मिलने को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब विधायक अनमोल गगन मान ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने उनका टिकट नहीं काटा है, बल्कि चुनाव न लड़ने का फैसला पूरी तरह से उनका अपना था।

5 अगस्त को ही केजरीवाल को कर दिया था मना
अनमोल गगन मान ने अपनी पोस्ट में पंजाब के लोगों और मीडिया को संबोधित करते हुए लिखा कि उनकी चुप्पी की वजह से चुनाव न लड़ने को लेकर कई तरह के बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया कि 5 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे ही उन्होंने दिल्ली में पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।

तीन दिन पहले केजरीवाल ने फोन कर पूछा था सवाल
विधायक ने आगे बताया कि तीन दिन पहले भी अरविंद केजरीवाल का फोन आया था। फोन पर केजरीवाल ने उनसे दोबारा पूछा कि क्या वाकई उनका यही फैसला है कि उन्हें चुनाव नहीं लड़ना है? इस पर अनमोल गगन मान ने अपने पुराने रुख को ही दोहराया। मान के मुताबिक, केजरीवाल ने उनसे कहा कि वे लोगों को यह बात साफ तौर पर बता दें कि पार्टी ने उनका टिकट नहीं काटा है, बल्कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला है।

'मेरे फैसले से खुश नहीं थे केजरीवाल'
अपनी पोस्ट के अंत में अनमोल गगन मान ने लिखा कि वे जानती हैं कि अरविंद केजरीवाल उनके इस फैसले से खुश नहीं थे, लेकिन यह फैसला पूरी तरह से उनका अपना है। इसके साथ ही उन्होंने आगामी चुनाव के लिए पार्टी को अपनी शुभकामनाएं भी दी हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 282243

Share this Post