Sat, 17 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, पिकअप को बचाते हुए घर से टकराई स्कूल बस

जालंधर के इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी को बचाने की कोशिश में डिप्स स्कूल की बस बेकाबू होकर एक घर के गेट से टकरा गई। हादसे के समय बस में 10 बच्चे सवार थे, जिन्हें चोटें आई हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, घर का गेट टूट गया और दीवारों में भी दरारें आ गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जोरदार आवाज सुनकर घर से बाहर निकली मालकिन
घर की मालकिन राजवंत कौर ने बताया कि हादसे के समय वह घर के अंदर मौजूद थीं। अचानक जोरदार टक्कर की आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर निकलीं तो देखा कि स्कूल बस उनके घर के गेट से टकराई हुई थी। टक्कर के कारण गेट टूट गया और घर की दीवारों में दरारें आ गईं। गनीमत रही कि बस घर के अंदर खड़ी गाड़ी से नहीं टकराई, वरना नुकसान और ज्यादा हो सकता था।

चौक पर पहले भी हो चुके हैं हादसे, स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग
राजवंत कौर के मुताबिक, इस चौक पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि यहां जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, ताकि वाहनों की रफ्तार नियंत्रित हो सके और भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। स्कूल बस के ड्राइवर के खिलाफ स्कूल मैनेजमेंट को शिकायत दी गई है। इसके अलावा पुलिस को भी घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है।

पिकअप को बचाने के प्रयास में बेकाबू हुई बस: ड्राइवर
स्कूल बस ड्राइवर शैली ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से स्कूल बस चला रहे हैं। शुक्रवार सुबह वह बस लेकर अंडरब्रिज से इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान चौक पर अचानक एक पिकअप गाड़ी सामने आ गई। पिकअप गाड़ी को बचाने की कोशिश में बस बेकाबू हो गई और सीधे घर के गेट से जा टकराई। उन्होंने दावा किया कि बस की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, बल्कि ब्रेक में प्रेशर होने के कारण ब्रेक लगाने पर बस अनियंत्रित हो गई।

बस ड्राइवर ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पिकअप चालक की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

स्कूल मैनेजमेंट ने दूसरी बस भेजकर बच्चों को पहुंचाया स्कूल
हादसे की सूचना मिलने के बाद स्कूल मैनेजमेंट को मौके पर बुलाया गया। मैनेजमेंट ने बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए दूसरी बस भेजी। इसके बाद सभी बच्चों को दूसरी बस के जरिए स्कूल पहुंचाया गया। स्कूल मैनेजमेंट के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त घर के परिवार से बातचीत की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 232383

Share this Post