Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

गैंगस्टरों ने Range Rover को बनाया निशाना, बाल-बाल बचा हरियाणवी सिंगर

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर, एक्टर और मॉडल दिलेर खरकिया पर कथित तौर पर जानलेवा हमला हुआ है। देर रात उनके घर के बाहर खड़ी Range Rover गाड़ी पर बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि घटना के वक्त दिलेर खरकिया गाड़ी में मौजूद नहीं थे और इस हमले में वह बाल-बाल बच गए।

घर के बाहर खड़ी Range Rover पर फायरिंग
जानकारी के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार होकर देर रात दिलेर खरकिया के घर के बाहर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने वहां खड़ी उनकी Range Rover पर फायरिंग कर दी। गोलियां गाड़ी में लगीं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हमले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी का दावा
फायरिंग की घटना के बाद सोशल मीडिया पर अनिल पंडित के नाम से एक पोस्ट सामने आई, जिसमें हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में हिमांशु सोनीपत, हैरी बॉक्सर, हरमन संधू और अनिल पंडित के नाम लिखे गए हैं। पोस्ट में कथित तौर पर दिलेर खरकिया को धमकी देते हुए कॉल का जवाब देने के लिए कहा गया है और ऐसा नहीं करने पर गोली मारने की धमकी दी गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर किए गए इस दावे की पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

कौन हैं दिलेर खरकिया?
दिलेर खरकिया हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित सिंगर, एक्टर और मॉडल हैं। वह मशहूर रागनी कलाकार राजेंद्र खरकिया के बेटे हैं। पिता से प्रेरित होकर दिलेर ने महज 9 साल की उम्र में रागनी कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। साल 2018 में उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई लोकप्रिय गानों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई। उनके चर्चित गानों में 'लीलो चमन', 'मोटो', 'जूती काली', 'हाईकोर्ट', 'कबूतरी' और 'आलू मटर' शामिल हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220737

Share this Post