Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमृतसर में गश्त कर रहे ASI हरजीत सिंह को मारी 3 गोलियां, अस्पताल पहुंचते ही मौत

अमृतसर में पुलिस के एक सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान ASI हरजीत सिंह के रूप में हुई है। वह थाना गेट हकीमां के तहत ड्यूटी पर तैनात थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार तड़के भगतांवाला दाना मंडी के पास गश्त के दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। हरजीत सिंह को तीन गोलियां लगीं और उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

गश्त के दौरान बाइक सवारों ने की फायरिंग
जानकारी के अनुसार, ASI हरजीत सिंह रात के समय ड्यूटी पर थे। इसी दौरान भगतांवाला दाना मंडी के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने कथित तौर पर उन पर गोलियां चला दीं। फायरिंग में ASI गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मी को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

पंजाब सरकार ने परिवार के लिए 1 करोड़ की सहायता का ऐलान
ASI हरजीत सिंह की मौत पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताया है। पंजाब सरकार की ओर से मृतक पुलिसकर्मी के परिवार को 1 करोड़ रुपये की एक्स-ग्रेशिया सहायता देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा परिवार को 1 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बीमा राशि दिए जाने की भी जानकारी पंजाब पुलिस की ओर से दी गई है।

इससे पहले ASI जसवंत सिंह पर हुआ था हमला
अमृतसर में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाए जाने की यह पहली हालिया घटना नहीं है। इससे पहले 11 सितंबर की रात अजनाला क्षेत्र में ASI जसवंत सिंह पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की थी। गोली उनके सिर को छूकर निकल गई थी, जिससे वह घायल हुए थे। हमले के बाद वह खुद बाइक से अजनाला थाने पहुंचे थे। पुलिस ने मामले में CCTV फुटेज खंगालने की बात कही थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220737

Share this Post