Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच से उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में गुरुवार सुबह रणथंभौर एक्सप्रेस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन के एक जनरल कोच से अचानक धुआं निकलने लगा। घटना लूणी-रीछा स्टेशन के पास हुई, जहां धुआं उठता देख यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग अपना सामान लेकर ट्रेन से नीचे उतर गए।

ट्रेन रुकते ही यात्रियों में मचा हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही ट्रेन रुकी और कोच के पास धुआं दिखाई दिया, यात्रियों ने किसी संभावित खतरे की आशंका में जल्दबाजी में डिब्बों से बाहर निकलना शुरू कर दिया। कुछ यात्री तो पटरियों पर भी उतर गए, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए धुएं के कारण की जांच शुरू की। कर्मचारियों ने आवश्यक कार्रवाई कर धुएं की स्थिति पर काबू पाया।

इमरजेंसी ब्रेक के बाद उठने लगा धुआं
जानकारी के अनुसार, लूणी-रीछा स्टेशन पर रणथंभौर एक्सप्रेस का निर्धारित ठहराव नहीं है। इसके बावजूद लोको पायलट ने यहां अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाए। बताया जा रहा है कि ब्रेक लगने के तुरंत बाद इंजन के नजदीक स्थित जनरल कोच के पहियों से धुआं निकलने लगा।

हालांकि, इमरजेंसी ब्रेक लगाने की वजह और धुएं के पीछे की तकनीकी कारणों का अभी तक आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है। रेलवे अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

मुरैना हादसे के बाद बढ़ी यात्रियों की चिंता
यह घटना ऐसे समय हुई है, जब कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश के मुरैना में ट्रेन में आग लगने की अफवाह के कारण बड़ा हादसा हो चुका है। 14 जून को फैली अफवाह के बाद कई यात्री ट्रेन से उतरकर पटरियों पर आ गए थे। इसी दौरान दूसरी पटरी पर आ रही ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई थी।

मुरैना की घटना के बाद यात्रियों में पहले से ही भय का माहौल है। ऐसे में रणथंभौर एक्सप्रेस में धुआं निकलने की घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में रेलवे कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221417

Share this Post