Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

13 साल पुराने मामले में पलटा फैसला, AAP MLA की हाईकोर्ट ने 4 साल की सजा रद्द

पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने 13 साल पुराने मामले में उन्हें बरी कर दिया है और निचली अदालत द्वारा सुनाई गई की सजा को रद्द कर दिया है। जल्द ही वह जेल से बाहर आएंगे।

इस मामले में तरनतारन की अदालत ने 10 सितंबर 2025 को मनजिंदर सिंह लालपुरा को 4 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि अब हाईकोर्ट ने इस फैसले को पलटते हुए उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है।

क्या था 2013 का मामला
जानकारी के अनुसार, साल 2013 में मनजिंदर सिंह लालपुरा टैक्सी ड्राइवर के तौर पर काम करते थे। आरोप था कि एक शादी समारोह के दौरान उन्होंने एक युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की थी। इसी मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अब हाईकोर्ट के फैसले से लालपुरा को बड़ी राहत मिली है। अदालत के इस निर्णय के बाद उनकी सजा पूरी तरह रद्द हो गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221501

Share this Post