Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में नशे के खिलाफ एक साथ दिखे गवर्नर, डेरा ब्यास प्रमुख और सुखबीर बादल

फिरोजपुर में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया। उनके साथ डेरा राधा स्वामी ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी पैदल यात्रा में भाग लिया। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्वनी शर्मा सहित पार्टी के कई अन्य नेता भी यात्रा में शामिल हुए।

पैदल यात्रा के दौरान प्रशासनिक अधिकारी पूरे इंतजामों के साथ मौके पर मौजूद रहे। खास बात यह रही कि नशों के खिलाफ इस मुहिम में युवाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और नशामुक्त समाज का संदेश दिया। यह पैदल यात्रा सारागढ़ी गुरुद्वारा साहिब से शुरू की गई, जहां से प्रतिभागियों ने नशों के खिलाफ एकजुट होकर जागरूकता का संदेश फैलाया।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219373

Share this Post