Tue, 04 Aug 2026
Post Details

लक्की ओबराय हत्याकांड: कभी गहरी दोस्ती, फिर दुश्मनी… धमकी के बाद रची गई हत्या की साजिश

News Riders Tv: लक्की ओबराय हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि गैंगस्टर जोगा फोल्डीवाल ने हत्या से पहले लक्की ओबराय को जान से मारने की धमकी दी थी और इसके बाद पूरी योजना बनाकर उनकी गोली मारकर हत्या करवाई गई।

जांच में सामने आया है कि लक्की ओबराय और जोगा फोल्डीवाल कभी करीबी दोस्त थे। दोनों एक-दूसरे का जन्मदिन साथ मनाते थे और सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें व पोस्ट साझा करते रहते थे। लेकिन गैंग बदलने और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर दोनों के बीच रंजिश बढ़ गई। बताया जा रहा है कि लक्की के आम आदमी पार्टी में शामिल होने और कॉलेज चुनाव से जुड़े विवाद के बाद दोनों के संबंध और बिगड़ गए।

सूत्रों के मुताबिक, जोगा फोल्डीवाल ने 25 दिसंबर 2025 को धमकी दी थी और करीब डेढ़ महीने बाद अपने साथियों के जरिए मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारे के बाहर लक्की ओबराय की हत्या करवा दी। फिलहाल पुलिस इसे सुनियोजित साजिश मानकर जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और कॉल डिटेल व सोशल मीडिया गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191700