Sat, 20 Jun 2026

सफल ऑपरेशन के बाद उनके मुंह से सबसे पहले "थैंक्यू योगी जी" निकला

News Riders Tv: कानपुर की 19 वर्षीय खुशी गुप्ता, जो जन्म से मूक-बधिर थीं, ने कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी के बाद अपने जीवन के पहले शब्द बोले हैं। सफल ऑपरेशन के बाद उनके मुंह से सबसे पहले "थैंक्यू योगी जी" निकला, जिसे सुनकर उनका परिवार भावुक हो गया।

दरअसल, नवंबर 2025 में खुशी ने 90 किलोमीटर का सफर तय कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी और उन्हें अपनी बनाई पेंटिंग भेंट की थी। सीएम योगी ने तत्काल अधिकारियों को उनके इलाज, शिक्षा और आवास की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे।

इसी पहल के तहत 26 जनवरी 2026 को सरकारी मदद और आयुष्मान भारत योजना के जरिए उनका 6-7 लाख रुपये वाला सफल ऑपरेशन हुआ। अब खुशी सुनने लगी हैं और डॉक्टरों के मुताबिक, स्पीच थेरेपी की मदद से वह एक साल के भीतर सामान्य रूप से बात करने लगेंगी। खुशी का सपना भविष्य में पुलिस अफसर बनने का है।


200

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167962