Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर नेशनल हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बची युवक की जान; देखें Video

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में कार ने विकराल रूप धारण कर लिया। गनीमत रही कि कार में सवार व्यक्ति समय रहते बाहर निकल आया और उसकी जान बच गई। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई।

बोनट से उठता धुआं बना आग की वजह
घटना की जानकारी देते हुए कार चालक अश्वनी कुमार ने बताया कि वह वेलम्मा पिंड चौक की ओर से आ रहा था। इसी दौरान अक्षरधाम मंदिर के पास अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। उसने तुरंत कार रोककर बोनट खोलने की कोशिश की, लेकिन बोनट नहीं खुल पाया। इसी बीच अचानक कार में आग लग गई और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं।

स्थानीय लोगों ने की आग बुझाने की कोशिश
कार में आग लगते देख पास की फैक्ट्री से दो युवक मदद के लिए बाहर आए। उन्होंने सिलेंडर की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि कुछ ही देर में कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।

दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने पाया काबू
दमकल विभाग के कर्मचारी विशाल ने बताया कि उन्हें चौगिटी बाईपास पर स्थित अक्षरधाम मंदिर के बाहर कार में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ दमकल गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की दो गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

कार जलकर राख, चालक सुरक्षित
दमकल कर्मियों के अनुसार आग में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। बाद में क्रेन की मदद से जली हुई कार को सड़क से हटाकर ट्रैफिक क्लियर करवाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कार चालक पूरी तरह सुरक्षित है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218684

Share this Post