Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*शरारती तत्वों का कोई धर्म नहीं, जालंधर शहर का माहौल ख़राब करने वाले दोषियों पर हो कड़ी कार्यवाही--अशोक सरीन हिक्की*

जालंधर मे आप पार्षद ताहिर हुसैन और निशा सिंह जैसा दंगाई पैदा नहीं होने देगें*

*पूरा जालंधर शहर एकजुट होकर माहौल ख़राब करने वाली ताकतों के खिलाफ खड़ा -- अशोक सरीन हिक्की*


जालंध आज तिथि 03 अक्टूबर (सोनू) : भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने जालंधर शहर में हुए ताजे घटनाक्रम में विशेष समुदाय द्वारा अपने रोष प्रदर्शन में सनातनी हिंदू भाई पर हमले के विरोध में कड़े संज्ञान में इस घटना की निंदा की और इसमें शामिल शरारती तत्वों पर सख्त कार्यवाही की मांग की। उन्होंने कहा कि जालंधर मे दिल्ली की तर्ज पर आप पार्षद ताहिर हुसैन और निशा सिंह जैसा दंगाई पैदा नहीं होने देगें।उन्होंने कहा कि विशेष समुदाय से संबंधित ये शरारती लोग हमारे शहर का आपसी सौहार्द बिगाड़ना चाहते हैं जो किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।उन्होंने कहा कि ऐसी घटना करने वाले किसी जाति धर्म के नहीं होते, इन लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए चाहे वह किसी भी धर्म के क्यों ना हो। उन्होंने कहा कि इस अति चिंतनीय माहौल की घड़ी में हम सभी पीड़ित भाई के साथ खड़े है और सनातनी हिंदू भाई पर हमला न केवल निर्दोष आम लोगों पर हमला है, बल्कि यह इंसानियत पर भी हमला है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिला प्रशासन उन लोगों को नहीं छोड़ेगी जो इसमें शामिल हैं या इन शरारती तत्वों का समर्थन करते हैं। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि पूरा जालंधर शहर एकजुट होकर माहौल ख़राब करने वाली ताकतों के खिलाफ खड़ा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 262749

Share this Post