Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली, बर्थडे पार्टी मनाकर स्कूटी से लौट रहे थे तीन दोस्त तेज रफ्तार ने छीन ली दो की जान, एक घायल, घरो में परसा मातम

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली, बर्थडे पार्टी मनाकर स्कूटी से लौट रहे थे तीन दोस्त

तेज रफ्तार ने छीन ली दो की जान, एक घायल, घरो में परसा मातम

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर : सोमवार तड़के करीब पांच बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवारों से उनके जवान बेटे छीन लिए। तीन दोस्त जन्मदिन की पार्टी के बाद एक ही एक्टिवा पर घर लौट रहे थे। लेकिन तेज रफ्तार के कारण स्कूटी खंभे से टकरा गई। जिससे दो दोस्तों की जान चली गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

गढ़ा के वंश, संसारपुर के सुनील कुमार उर्फ शिला और गढ़ा के ही चेतन ने रविवार रात सुनील का जन्मदिन मनाया था। तीनों दोस्त एक ही स्कूटी (एक्टिवा) पर सवार होकर अलीपुर से बस स्टैंड को ओर लौट रहे थे। जैसे ही वे बस स्टैंड पार कर संविधान चौक की ओर बढ़े तो तेज रफ्तार एक्टिवा सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने बताया की जब तक एंबुलेंस पहुंचती तब तक वंश और सुनील की सांसें थम चुकी थीं। चेतन गंभीर रूप से घायल था, जिसे पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसके स्वजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज महिंदर सिंह ने कहा कि 174 की कार्रवाई की गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256840

Share this Post