Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

नशे में धुत Thar सवार ने 4 लोगों को रौंदा, फिर गाड़ी उछलकर खाई में गिरी, Video

बिहार के रोहतास में थार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार थार ने 4 लोगों को रौंद दिया। जिसमें 47 साल की इंदु देवी की मौत हो गई है। जबकि 3 साल की बच्ची समेत 2 लोगों बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

घटना रविवार शाम 6 बजे की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सका है कि थार पहले महिला को टक्कर मारती है और फिर उसके बाद दीवार पर बैठे लोगों से जाकर टकरा जाती है और फिर किनारे खाई में गिर जाती है। इस घटना के बाद वहां पर मौजूद लोग इक्टठा हो जाते हैं।

हादसे के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया जाता है। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाता है। लोगों ने तुरंत इस घटना की शिकायत की। 
वहीं गांव के लोगों ने थार सवार लोगों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। इस दौरान थार चला रहा व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पर ग्रामीणों ने बाकी दो लोगों को अच्छी तरह से पीटा। लोगों का कहना है कि थार में बैठे तीनों ने नशा किया हुआ था और इसी कारण यह हादसा भी हुआ।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260832

Share this Post