Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में गाड़ियों को टक्कर मारने से बचा पुलिसकर्मी, नशे में धुत्त होने के लगे आरोप, देखें Video

जालंधर में एक पुलिसकर्मी की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। जिसमें वह स्कूटर चलाते हुए जा रहा है, पर इस दौरान वह कई बार गाड़ियों से टकराने से बचता हुआ दिख रहा है। दावा किया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने नशा किया है और वह नशे में ही स्कूटर ड्राइव कर रहा है।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो जालंधर के मकसूदां के इलाके की है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टिवा सवार पुलिस कर्मी पर सामने से आ रही कार से टकराने से बाल-बाल बच जाता है। जिसके बाद वह एक्टिवा का संतुलन खो देता है, उसके बाद वह सामने से आ रहे एक्टिवा सवार से टकराने से बचता है। 

वायरल वीडियो में आरोप है कि पुलिस कर्मी नशे में धुत्त होकर एक्टिवा चला रहा था। एक्टिवा सवार पुलिसकर्मी गलत वाहन चलाने के दौरान बड़ा हादसा होने से भी टल गया। हालांकि इस वीडियों के वायरल होने के बाद किसी उच्च अधिकारी का कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। पुलिस अधिकारी वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। 
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254549

Share this Post