Sun, 22 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

पंजाब में बड़ा हादसा, दहल उठा शहर... कई लोगों की हुई मौत, मच गया हड़कंप  पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब में बड़ा हादसा, दहल उठा शहर...

कई लोगों की हुई मौत, मच गया हड़कंप 

पढ़ें पूरी खबर 

मोहाली के इंडस्ट्रियल फेज-9 में स्थित एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है, जिसमें अब तक दो लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है। बताया जा रहा है कि यह धमाका फैक्ट्री में सिलेंडर फटने के कारण हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों की दीवारें तक हिल गईं।

सूत्रों के अनुसार, यह फैक्ट्री ऑक्सीजन सिलेंडर बनाने का काम करती है। धमाके के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और कई लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

फिलहाल धमाके के असली कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। जैसे ही घटना की सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है। इस हादसे के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और स्थिति का जायज़ा ले रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।


120

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 148161