Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

विदेशों में नहीं रुक रहा पंजाबियों की मौत का सिलसिला, अब 30 साल के नौजवान की हुई मौ'त

इटली में संदिग्ध परिस्थितियों में 30 साल के पंजाबी नौजवान की मौत हो गई है। मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है, जो पंजाब के होशियारपुर के गांव सलेमपुर का रहने वाला था। संदीप कुछ साल पहले ही बेहतर भविष्य के लिए विदेश गया था। पर किसी पता था कि एक दिन परिवार वालों को विदेश से उसकी ऐसी खबर मिलेगी।

कई दिनों से लापता था संदीप 
मृतक के पिता ने बताया कि संदीप इटली में अपनी बहन के पास गया था और बहुत अच्छा काम कर रहा था। लेकिन 28 तारीख़ को संदीप को अपनी बहन के घर जाना था और जब वह काम से बाहर निकला तो अपनी बहन के घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद उसकी बहन और उसके जीजा ने उसे काफी ढूंढा। थक हारकर उन्होंने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी।

जंगल से मिला शव 
इटली पुलिस ने उसकी काफ़ी तलाश की, लेकिन तीसरे दिन दुर्भाग्यपूर्ण खबर आई कि इटली के जंगलों में एक शव पड़ा है। मृतक की बहन ने जाकर उसकी पहचान की तो पता चला कि वह संदीप का शव था। संदीप अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गया था। मृतक के परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से संदीप का शव पंजाब लाने की मांग की।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234147

Share this Post