Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने किया सरेंडर, इस फिल्म के सीन पर हुआ था खूब बवाल 

मशहूर बॉलीवुड एक्टर राज कुमार राव ने सोमवार 28 जुलाई को जालंधर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने के बाद उन्होंने कोर्ट से जमानत ले ली। जमानत मिलने के बाद वह अमृतसर चले गए, जहां उन्होंने गोल्डन टेंपल में माथा टेका। इसकी फोटो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

फिल्म बहन होगी तेरी पर हुआ था विवाद
दरअसल साल 2017 में राजकुमार राव और श्रुति हसन की बहन होगी तेरी फिल्म आई थी। इस फिल्म में राजकुमार राव पर फिल्म में भगवान शिव को गलत तरीके से प्रस्तुत करने के आरोप लगे थे। जिसके बाद जालंधर के थाना नंबर 5 में फिल्म निर्माता नितिन, निर्देशक अमूल विकास, एक्टर राजकुमार राव और श्रुति हसन के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था।

पेश होने के कारण जारी हुआ था वारंट
केस दर्ज होने के बाद जालंधर के जज सृजन शुक्ला ने उन्हें सम्मन जारी किया था। हालांकि इस मामले में राजकुमार राव ने पहले ही अग्रिम जमानत ले ली थी। पर पिछली सुनवाई में पेश न होने के कारण कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी किया था। जिसके बाद उन्हें खुद कोर्ट आकर सरेंडर करना पड़ा। तब जाकर उन्हें जमानत मिली।

30 को होगी इस मामले की सुनवाई
वहीं अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई को होगी। अभी तक इस मामले पर राजकुमार राव ने कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा है। पर शिकायतकर्ता ने इसे आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए इसे आगे तक ले जाने की बात कह चुका है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 263322

Share this Post