Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अब भारतीय बिना वीज़ा 59 देशों की कर सकते हैं यात्रा, मजबूत हुआ पासपोर्ट

भारतीय पासपोर्ट मजबूत हो गया है और भारतीय अब बिना वीज़ा के 59 देशों की यात्रा कर सकते हैं। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स की ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक अब दुनिया के पासपोर्ट रैंकिंग में भारत का 77वां स्थान था। इससे पहले भारत का पासपोर्ट 85 नंबर पर था।

दरअसल पिछले 6 महीने में ही भारत का पासपोर्ट यह बदलाव आया है। जिसके बाद भारत का पासपोर्ट 8 स्थान मजबूत होकर 77वें स्थान पर पहुंचा है। भारत लगातार पासपोर्ट की रैंकिंग में सुधार कर रहा है। जिसका फायदा विदेश जाने वाले भारतीयों को मिल रहा है।

अगर दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की बात करें तो सिंगापुर का पासपोर्ट इस लिस्ट में टॉप पर है। उसके बाद दूसरे नंबर पर जापान और साउथ कोरिया का नाम है। जहां सिंगारपुर का पासपोर्ट 193 देशों में फ्री वीज़ा सुविधा देते हैं तो वहीं जापान और कोरिया 190 देशों में बिना वीजा के आ-जा सकते हैं।

वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, आयरलैंड, इटली और स्पेन संयुक्त रूप से हैं। इन देशों के नागरिकों को 189 देशों में फ्री वीजा करने का अधिकार है। वहीं पाकिस्तान इस लिस्ट में 96वें नंबर पर है, जो पिछले साल के 101वें स्थान पर था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219833

Share this Post