Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब पुलिस व शूटरों के बीच मुठभेड़! चली ताबड़तोड़ गोलि:यां पढ़ें पूरी खबर

पंजाब पुलिसशूटरों के बीच मुठभेड़!

चली ताबड़तोड़ गोलि:यां

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : तरनतारन में CIA स्टाफ पुलिस और विदेश में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा, सतनाम सिंह सत्त्ता और यादविंदर सिंह यादा के गुर्गों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस दौरान पुलिस ने एक .32 बोर पिस्तौल और बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

वहीं जानकारी देते हुए एस.एस.पी. दीपक पारीक ने बताया कि CIA स्टाफ पुलिस को सूचना मिली थी कि एक आरोपी, जो विदेश में बैठे आतंकवादी लखबीर सिंह लंडा, सतनाम सिंह सत्त्ता और यादविंदर सिंह यादा के कहने पर फिरौतियों की वारदातों को अंजाम देता है, आज इलाके में घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव भुल्लर नहर के पास नाका लगाया। पुलिस ने जब बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक को रुकने का इशारा किया, तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।

आरोपी की पहचान गुरलाल सिंह पुत्र सतनाम सिंह, निवासी गांव राजोके के रूप में हुई है। वह हाल ही में सी.आई.ए. स्टाफ द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी गुरबीर सिंह का साथी है। दोनों ने मिलकर फिरौती के लिए कई वारदातों को अंजाम दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ में कई और खुलासे होने की संभावना है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219053

Share this Post