Wed, 18 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

"पंजाब को पंजाब चलाएगा” राहुल गांधी जी का संदेश पंजाब के स्वाभिमान और अधिकारों की आवाज़: रविश राज

जालंधर आज तिथि 17 नवंबर (सोनू) ::कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर रविश राज शर्मा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संदेश “पंजाब को पंजाब चलाएगा” का समर्थन करते हुए कहा कि यह संदेश पंजाब के स्वाभिमान, पहचान और अधिकारों की भावना को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं, पीरों, शहीदों और मेहनतकश लोगों की धरती है। प्रदेश के भविष्य से जुड़े फैसले यहां के लोगों की जरूरतों और आकांक्षाओं के अनुसार होने चाहिए। पंजाब को दिल्ली के इशारों या किसी बाहरी राजनीतिक दबाव के बजाय अपनी जनता की इच्छा के अनुसार चलाया जाना चाहिए।

शर्मा ने कहा कि बेरोजगारी, नशाखोरी, किसानों की समस्याएं, उद्योगों का पलायन और युवाओं का विदेशों की ओर रुख करना पंजाब के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। इनका समाधान जवाबदेह नेतृत्व, प्रभावी नीतियों और जनभागीदारी से ही संभव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा पंजाब की संस्कृति, भाईचारे, संघीय ढांचे और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब ऐसा प्रदेश होना चाहिए जहां किसान खुशहाल हों, युवाओं को रोजगार मिले, व्यापारियों को सुरक्षा मिले और उद्योगों को आगे बढ़ने के अवसर मिलें। राहुल गांधी का संदेश पंजाब के लोगों को अपने अधिकारों और प्रदेश के भविष्य के लिए एकजुट होने की प्रेरणा देता है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 291971

Share this Post