Wed, 18 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में रिटायर्ड DSP सुरेंद्र धोगड़ी AAP में शामिल, CM मान ने करवाया जॉइन

जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार अपना राजनीतिक विस्तार बढ़ाने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब रिटायर्ड डीएसपी सुरेंद्र कुमार धोगड़ी ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद पूर्व डीएसपी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

CM भगवंत मान ने खुद पार्टी में करवाया शामिल
रिटायर्ड डीएसपी सुरेंद्र कुमार धोगड़ी के आम आदमी पार्टी में शामिल होने को जालंधर की राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाते हुए उनका स्वागत किया। पार्टी से जुड़ने के बाद धोगड़ी ने सीएम मान का धन्यवाद किया।

BJP नेता प्रशांत गंभीर भी AAP में शामिल
इससे पहले जालंधर नॉर्थ हलके से जुड़े भाजपा नेता प्रशांत गंभीर भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। उन्हें भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। बताया जा रहा है कि प्रशांत गंभीर पंजाब सरकार के कामकाज और मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से किए जा रहे जनहितैषी कार्यों से प्रभावित थे। इसी के चलते उन्होंने भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने का फैसला लिया।

जालंधर में AAP का विस्तार करने की कोशिश तेज
लगातार अलग-अलग राजनीतिक और सामाजिक पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों के पार्टी में शामिल होने से जालंधर में आम आदमी पार्टी अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है। रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और भाजपा नेता के पार्टी से जुड़ने के बाद स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 291971

Share this Post