Wed, 18 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

घर लौट रहे अकाउंटेंट पर लुटेरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग! हेलमेट की वजह से बची जान

लुधियाना के रामगढ़ इलाके में स्थित ओसवाल फोर्जिंग के पास बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने लूट के इरादे से एक 62 वर्षीय बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। ड्यूटी पर जा रहे बुजुर्ग इस जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, लेकिन गनीमत रही कि हेलमेट पहनने के कारण उनकी जान बच गई। फिलहाल घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रास्ता रोककर की बदतमीजी, फिर खंगाली जेबें
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल प्रमोद सिंह ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि वे पेशे से अकाउंटेंट हैं। वे रामगढ़ स्थित अपने दफ्तर से ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर 4 से 5 अज्ञात युवक वहां पहुंचे। हमलावरों की उम्र करीब 25 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। बदमाशों ने प्रमोद की स्कूटी रुकवाई और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि "स्कूटी खोल, क्या स्कूटी तेरे बाप की है?" इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी और जबरदस्ती उनकी जेबें टटोलने लगे।

हेलमेट बना सुरक्षा कवच, जांघ में लगी गोली
प्रमोद सिंह के मुताबिक, हाथापाई के दौरान एक बदमाश ने अपने साथियों को ललकारते हुए कहा कि "गोली मार दो, गोली मार दो।" इतना सुनते ही हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली उनकी जांघ (पट्ट) में जा लगी, जबकि एक अन्य जगह पर भी गोली लगी। वहीं, 2 से 3 गोलियां सीधे उनके सिर पर पहने हेलमेट में जा धंसीं। हेलमेट मजबूत होने की वजह से गोलियां सिर तक नहीं पहुंच सकीं और एक बड़ा हादसा टल गया।

कैश न मिलने पर खाली हाथ भागे लुटेरे
घायल बुजुर्ग ने बताया कि बदमाशों का मुख्य मकसद लूटपाट करना था। उन्होंने तलाशी के दौरान जेबें भी खंगालीं, लेकिन उस समय प्रमोद के पास कोई नकदी या कीमती सामान मौजूद नहीं था। इस वजह से बदमाश लूट को अंजाम देने में नाकाम रहे। उन्होंने बताया कि हमलावर देखने में बिल्कुल आम लोगों जैसे (दुबले-पतले) लग रहे थे। फायरिंग करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 291971

Share this Post