"पंजाब को पंजाब चलाएगा” राहुल गांधी जी का संदेश पंजाब के स्वाभिमान और अधिकारों की आवाज़: रविश राज
*वेस्ट हलके के पार्षद/वार्ड इंचार्ज और सीनियर नेतागण ने गर्मजोशी के साथ मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान का किया स्वागत*
जालंधर आज तिथि 17 नवंबर (सोनू) :वेस्ट हलके के पार्षद/वार्ड इंचार्ज और सीनियर नेतागण और जिला जालंधर आम आदमी पार्टी के शहरी प्रधान और चेयरमैन जिला प्लानिंग बोर्ड की अध्यक्षता में बहुत ही गर्मजोशी के साथ मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान का जालंधर में आने पर स्वागतम किया गया , इस मौके पर इंचार्ज आम आदमी पार्टी वेस्ट हल्का जालंधर महिला /वार्ड नंबर 61 आम आदमी पार्टी की इंचार्ज आशा रानी समराय ने खासतौर पर इस मौके पर मुख्यमंत्री स.भगवत सिंह मान का विशेष तौर पर मांवाँ धिया सत्कार योजना के तहत लगातार अनुसूचित जाति से संबंधित महिलाओं के खातों में 4500 रुपया और जनरल महिलाओं को 3000 रुपया खातों में आ रहे हैं,और अलग से जिन्होंने महिलाओं ने इस योजना के इन महिलाओं के फॉर्म भरे और काम किया उनके खातों में भी अलग से 5000 रुपए डाले गए, इसके लिए मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त किया, और इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान को आज सभी वेस्ट के नेताओं द्वारा आश्वासन दिया ,जालंधर की चारों सीटों को जताने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और सरकार की कारगुजारी और लोक भलाई स्कीमों को घर-घर पहुंचाने मे भी, हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और जालंधर की चारों सीटों भारी मतों से जिताकर पार्टी की झोली में डालेंगे, और इस मौके पर विशेष तौर पर सभी की ओर से मुख्यमंत्री को सरोपा और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया |


Comments
No comments yet.