120 फुट रोड पर पीपीआर मॉल के आस-पास की कॉलोनियों और मार्केट के प्रतिनिधियों ने आज इलाके के पार्षद बलराज ठाकुर से मुलाकात की।
प्रतिनिधियों ने बताया कि 120 फुट रोड गुरु रविदास चौक से पीपीआर मॉल तक तो पूरी तरह खुल चुकी है, लेकिन अंध विद्यालय से इनकम टैक्स कॉलोनी तक आगे का हिस्सा अभी भी सिर्फ 20 फुट का रह गया है। इस कारण पूरी सड़क पर बॉटलनेक बन गया है।
व्यापारियों का कहना है कि सड़क बंद होने से जहां आम लोगों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, वहीं दुकानदारों के व्यापार पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
इस मौके पर पार्षद बलराज ठाकुर ने इलाके के निवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाया जाएगा। उन्होंने कहा, "मैं हर संभव प्रयास करूंगा, उच्च अधिकारियों से मिलूंगा और यदि जरूरत पड़ी तो आपके सहयोग से संघर्ष भी शुरू किया जाएगा।"
इस अवसर पर उपस्थित रहे
रविंदर सिंह, गुरदीप सिंह राजा प्रधान, पीपीआर मॉल), तरुण राजपूत, हरि सिंह, बाबू राम अरोड़ा, हरबंस लाल आहूजा, मास्टर परशोतम लाल, राकेश शर्मा, वरिंदर सैनी, शांति लाल दुआ, अजीत वालिया, वरिंदर मलिक, राम सिंह इंसाफ, अंकुर परती, इंद्रजीत सिंह गुंबर, पिंका, विनोद कपूर, मनजीत सिंह, जगमोहन कौड़ा आदि उपस्थित रहे।





Comments
No comments yet.