Fri, 23 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

नौकरी के लिए 25 दिन पहले जालंधर आई थी शहनाज, होटल के कमरे में मिला शव

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-1 स्थित गढ़ा रोड पर बने ओवल हट होटल में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान शहनाज के रूप में हुई है, जो जम्मू की रहने वाली बताई जा रही है। होटल के कमरे में शव मिलने के बाद स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना नंबर-7 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

25 दिन पहले आई थी जालंधर
शहनाज करीब 25 दिन पहले नौकरी के सिलसिले में जालंधर आई थी। वह ओवल हट होटल में ठहरी हुई थी। शुक्रवार सुबह होटल के कमरे में उसका शव पंखे से लटका हुआ मिला। महिला को इस हालत में देखकर होटल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही पुलिस
घटना के बाद पुलिस होटल के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान महिला के होटल में ठहरने और घटना से पहले की परिस्थितियों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 236764

Share this Post