‘पंजाब के मुद्दे उठाता रहूंगा’, सस्पेंशन के बाद सुखपाल खैहरा का बयान; सदन में कांग्रेस की नारेबाजी
जालंधर के शाहकोट-नकोदर रोड पर वीरवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार आई-20 कार सड़क पर खड़ी ट्रॉली के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे में कार सवार 26 साल युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
झपकी आने से बेकाबू हुई कार, ट्रॉली से टकराई
मृतक की पहचान लवप्रीत (26) के रूप में हुई है, जबकि हादसे में घायल युवक की पहचान राजन के तौर पर की गई है। दोनों युवक शाहकोट के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि वीरवार देर शाम दोनों आई-20 कार में शाहकोट से नकोदर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे कार पर से उसका कंट्रोल छूट गया और गाड़ीसीधे ट्रॉली के पिछले हिस्से से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में लवप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजन गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना, घायल का इलाज जारी
हादसे के तुरंत बाद सड़क से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायल राजन को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
मृतक का शव नकोदर की मोर्चरी में रखवाया
पुलिस ने मृतक लवप्रीत के शव को कब्जे में लेकर नकोदर की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजनों के बयान दर्ज करवाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।





Comments
No comments yet.