दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई के एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में बच्चा स्टेज पर सिद्धू मूसेवाला के मशहूर ‘थापी’ वाले अंदाज को दोहराता दिखाई दे रहा है। इस दौरान वह हाथों से पिस्टल चलाने जैसे इशारे करता है और ‘ठायं-ठायं-ठायं’ कहता सुनाई देता है। वीडियो सामने आने के बाद बाल अधिकारों से जुड़े एक संगठन ने मामले में हस्तक्षेप किया है।
टोरंटो के होलोग्राम कॉन्सर्ट से जुड़ा मामला
यह मामला कनाडा के टोरंटो में आयोजित ‘साइन टू गॉड वर्ल्ड टूर’ के होलोग्राम कॉन्सर्ट से जुड़ा बताया जा रहा है। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बच्चे के हाव-भाव और पिस्टल चलाने जैसे इशारों को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
बाल अधिकार संगठन ने दर्ज कराई शिकायत
बाल मानवाधिकार संगठन ‘लॉयर्स फॉर ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल’ (LFHRI) ने मामले का संज्ञान लेते हुए मानसा के जिला मजिस्ट्रेट और जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बच्चे के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर का नाम शामिल किया गया है।
बच्चे की सुरक्षा और काउंसलिंग की मांग
संगठन ने बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उसकी काउंसलिंग कराने की मांग की है। शिकायत के जरिए संबंधित अधिकारियों से मामले पर ध्यान देने और बच्चे के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई है।





Comments
No comments yet.