Sun, 18 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल; कमेटी के 7 सदस्य गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार रात भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। घायलों को शहर के तीन अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से पांच मरीज गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में हैं, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। रविवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घायलों का हाल जानने के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचे।

पूजा कमेटी के सचिव और उपाध्यक्ष समेत 7 गिरफ्तार

हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूजा कमेटी के सचिव और उपाध्यक्ष समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी उन 14 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें शनिवार रात हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने मामले में गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

गिरफ्तार लोगों में वे व्यक्ति भी शामिल हैं, जिनके जिम्मे पंडाल में बांस का ढांचा तैयार करने और भीड़ को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी थी। पुलिस हादसे के कारणों और आयोजन से जुड़े इंतजामों की जांच कर रही है।

हादसे से दो दिन पहले मिला था सरकारी सम्मान

इस घटना के बाद चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल चर्चा में आ गया है। बताया गया है कि हादसे से महज दो दिन पहले इस पंडाल को पश्चिम बंगाल सरकार के ‘देवी दुर्गा सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया था। इसे ‘बेस्ट ऑफ बेस्ट’ श्रेणी में चुना गया था।

बारिश, अंधेरा और संकरे रास्तों के बीच मची भगदड़

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम बारिश के दौरान पंडाल में लोगों की भीड़ बढ़ गई थी। इसी बीच अंधेरे और संकरे रास्तों के कारण अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हुई और भगदड़ मच गई। घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 232934

Share this Post