Tue, 06 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमृतसर में ASI पर फायरिंग, बाइक सवार 3 युवकों ने रास्ते में घेरा; पुरानी रंजिश का शक

अमृतसर में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का एक और मामला सामने आया है। अजनाला रोड पर ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे GRPF के ASI सुखचैन सिंह को बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने निशाना बनाया। घटना रविवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। फायरिंग में एक गोली ASI के हाथ में लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जगदेव खुर्द पुल के पास किया हमला
जानकारी के मुताबिक ASI सुखचैन सिंह ड्यूटी खत्म करने के बाद जगदेव कलां स्थित अपने घर की ओर जा रहे थे। वह जगदेव खुर्द पुल को पार करने के बाद आगे बढ़े ही थे कि बाइक सवार तीन युवकों ने उनका पीछा करते हुए उन्हें घेर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अचानक उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली ASI के हाथ में जा लगी। वारदात के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए।

सिविल अस्पताल में चल रहा इलाज
गोली लगने के बाद ASI सुखचैन सिंह को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुरानी रंजिश के एंगल से जांच
अमृतसर ग्रामीण के SSP कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि शुरुआती जांच में हमले के पीछे पुरानी रंजिश का एंगल सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक ASI की भाभी गुरप्रीत कौर, जो पिंकी गांव की रहने वाली हैं, के साथ एक पुराना विवाद चल रहा है। पुलिस इसी पुराने विवाद को फायरिंग की वारदात से जोड़कर जांच कर रही है। हालांकि, हमले की असली वजह आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

2019 की हत्या से जुड़ रहे हमले के तार
पुलिस के मुताबिक साल 2019 में गुरप्रीत कौर के भाई हीरा सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसके दोस्त सतनाम सिंह उर्फ सत्ता का नाम भी सामने आया था, जो हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है। इस मामले की सुनवाई फिलहाल अदालत में चल रही है।

पुलिस को आशंका है कि इसी पुराने मामले से जुड़ी रंजिश के चलते ASI को निशाना बनाया गया हो सकता है। जांच टीम इस पहलू को भी गंभीरता से खंगाल रही है।

टेक्निकल और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए टेक्निकल और फोरेंसिक टीमों को मौके पर भेजा है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है। इसके अलावा पुलिस हरियाणा समेत दूसरे राज्यों से जुड़े संभावित लिंक की भी जांच कर रही है, ताकि हमलावरों तक पहुंचा जा सके।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 226039

Share this Post