Tue, 06 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

LPU हिंसा: राजस्थान और UP के 2 युवक गिरफ्तार, पुलिस के रडार पर 20 आरोपी

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुए हिंसक प्रदर्शन और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने अब 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान राजस्थान के मेहराटा निवासी योगेश अपूर्वा और उत्तर प्रदेश के हाजीपुर निवासी आदित्य के रूप में हुई है। दोनों पर प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ करने का आरोप है।

कोर्ट में आरोपियों को पेश किया जाएगा
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस की ओर से दोनों का रिमांड हासिल कर मामले की आगे की जांच की जाएगी। इन दो गिरफ्तारियों के बाद LPU हिंसा मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

पहले 9 आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी
इस मामले में इससे पहले पुलिस 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। DIG नवीन सिंगला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया था कि पुलिस जांच में अब तक 20 लोगों की पहचान की जा चुकी है और उन्हें मामले में नामजद किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि नामजद आरोपियों में 7 LPU के छात्र हैं, जबकि 2 आरोपी यूनिवर्सिटी के बाहर के रहने वाले हैं। पुलिस अब बाकी आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस के पहुंचते ही अचानक शुरू हुआ पथराव
DIG नवीन सिंगला के मुताबिक, जब पुलिस फोर्स के साथ यूनिवर्सिटी परिसर में पहुंची तो उस समय छात्रों की ओर से ज्यादा नुकसान नहीं किया गया था। हालांकि, बाद में अचानक स्थिति बिगड़ गई और कुछ छात्रों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ भी की गई।

पुलिस छात्रों के साथ है और छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है, लेकिन हिंसा और सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गाड़ियों में तोड़फोड़ के मामले में हुई गिरफ्तारी
पुलिस की ताजा कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए योगेश अपूर्वा और आदित्य पर प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। पुलिस अब CCTV फुटेज, डिजिटल एविडेंस और अन्य उपलब्ध सबूतों के आधार पर आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 226039

Share this Post