आम आदमी पार्टी (AAP) की एक महिला नेता के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह एफआईआर (FIR) महिला नेता की शिकायत के आधार पर यौन उत्पीड़न, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने के आरोपों के तहत दर्ज की है। वहीं दूसरी ओर, सुखपाल खैरा ने इस एफआईआर को उनकी आवाज दबाने की कोशिश करार दिया है।





Comments
No comments yet.